अडोबी इंडिया की बड़ी पहल: यूपी समेत सात राज्यों के सरकारी स्कूलों में बढ़ाए जाएंगे डिजिटल क्रिएटिविटी और एआई स्किल्स
मेरठ। ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी अडोबी इंडिया ने भारत में डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों की सरकारों के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस पहल के तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, असम, बिहार और तमिलनाडु के हजारों सरकारी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल क्रिएटिविटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कौशल से जोड़ा जाएगा।
समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत अडोबी सरकारी स्कूलों को अडोबी एक्सप्रेस फॉर एजुकेशन की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराएगा। यह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म छात्रों को रचनात्मक प्रोजेक्ट तैयार करने, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और एआई आधारित कंटेंट निर्माण जैसी आधुनिक क्षमताएं विकसित करने में मदद करेगा।
अडोबी की ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट एवं जनरल मैनेजर (एजुकेशन) माला शर्मा ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को भविष्य के लिए जरूरी क्रिएटिव और एआई स्किल्स उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के डिजिटल लर्निंग और फ्यूचर-रेडी शिक्षा के विजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अभियान के तहत छात्रों और शिक्षकों को अडोबी डिजिटल एकेडमी के माध्यम से क्रिएटिव प्रॉब्लम सॉल्विंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और एआई-असिस्टेड कंटेंट क्रिएशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षक सीखेंगे कि किस तरह डिजिटल टूल्स को कक्षा शिक्षण में शामिल किया जाए, जबकि छात्र स्कूल प्रोजेक्ट और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए अडोबी एक्सप्रेस का उपयोग कर सकेंगे।
यह कार्यक्रम पीएम श्री स्कूलों, सीएम श्री मॉडल स्कूलों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) सहित अन्य सरकारी स्कूल नेटवर्क तक विस्तार करेगा। अडोबी का लक्ष्य इस अभियान के जरिए देशभर में करीब 78 लाख छात्रों और शिक्षकों तक पहुंच बनाना है।
कंपनी ने बताया कि यह पहल भारत में क्रिएटिविटी, एआई कौशल और डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अडोबी इससे पहले भी भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर फायरफ्लाई, फोटोशॉप और एक्रोबैट जैसे उद्योग आधारित टूल्स उपलब्ध करा चुकी है।
अडोबी ने भारत में अपनी यात्रा वर्ष 1997 में शुरू की थी। आज भारत कंपनी के वैश्विक इनोवेशन और प्रोडक्ट डेवलपमेंट का प्रमुख केंद्र है। कंपनी के भारत में 8,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, जो अमेरिका के बाहर अडोबी का सबसे बड़ा कार्य है।

More Stories
गौरी शंकर महाविद्यालय, आंवला में 14 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन
आम के पेड़ पर मिले युवक-युवती के शव, पुलिस जांच में जुटी
बरेली में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें: जिलाधिकारी