October 12, 2026

गौरी शंकर महाविद्यालय, आंवला में 14 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन

गौरी शंकर महाविद्यालय, आंवला में 14 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन


रोजगार मेले में 40 प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी प्रतभाग योग्यतानुसार अभ्यर्थियों का होगा चन

बरेली, 12 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन योजना के अन्तर्गत मा0 प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरन्तर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं गौरी शंकर महाविद्यालय आंवला के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से गौरी शंकर महाविद्यालय गुलड़िया विधानसभा आंवला में एक दिवसीय वृह्द रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

 

उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 40 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर बेरोजगार अभ्यर्थियों का कंपनी के रिक्त पदों के सापेक्ष योग्यतानुसार साक्षात्कार लेकर उनका चयन किया जायेगा इस रोजगार मेले में बरेली के समस्त महाविद्यालय/मैनेजमेन्ट/इंजीनियरिंग/मेडिकल/पैरामेडिकल/राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक, एम0आई0एस0 मैनेजर कौशल विकास मिशन के ट्रेनिंग पार्टनर द्वारा बेरोजगारअभ्यर्थियों को प्रतिभाग कराया जाएगा।

 

अतः जनपद के समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे उक्त रोजगार मेले को सफल बनाने तथा अवसर का लाभ उठाने के उद्वेश्य से दिनांकः 14 अक्टूबर 2026 को गौरी शंकर महाविद्यालय गुलड़िया विधानसभा आंवला में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी रोजगार संगम बेव पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in तथा https://www.ncs.gov.in पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में आकर सम्पर्क कर सकते है।