42.8 C
Bareilly
Wednesday, May 15, 2024
spot_img

आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने हटाए होर्डिंग्स-बैनर

आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने हटाए होर्डिंग्स-बैनर

-नगर पालिका ईओ राजीव जैन ने कर्मचारियों संग चलाया अभियान

लोकतंत्र भास्कर

मवाना। लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव निर्वाचन आयोग ने शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव के दृष्टिगत आचार संहिता लागू कर पूरा खाका तैयार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बिजनौर लोकसभा सीट पर पहले चरण में चुनाव होगा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जारी की गई आचार संहिता के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर नगर पालिका ईओ राजीव जैन ने कर्मचारियों की टीम जेसीबी मशीन संग सड़कों पर उतर गई और सड़क किनारे एवं मुख्य चौराहो और दीवार, खंभों पर लगे राजनीति दलों के बैनर पोस्टर को जब्त कर नगर पालिका में रख दिए हैं। नगर पालिका प्रशासन ने अभियान चलाकर अवैध तरीके से लगे होर्डिंग और पोस्टरों को उतारकर आचार संहिता का पालन किया। ईओ ने बताया कि होर्डिंग्स व बैनर से शहर की खूबसूरती बिगाड़ रखी थी। ऐसा कोई चौक-चौराहा नहीं जहां अवैध होर्डिंग्स की भरमार न हो। लोस चुनाव की आचार संहिता लगने का इंतजार पूरा होने पर ईओ राजीव जैन नगर पालिका कर्मचारीयों को साथ लेकर सड़क पर उतर आए। इसी क्रम में मवाना तहसील में आने वाली फलावदा, हस्तिनापुर, बहसूमा, किला परीक्षितगढ़ नगर पंचायत ईओ ने भी अभियान चलाकर कर सड़कों पर लगे पोस्टर बैनर को उतारने का अभियान चलाया। नगरों में मुख्य तिराहे-चौराहे संग सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग-पोस्टर, बैनर  रोक लगा दी गई है।

ईओ राजीव जैन ने कहा कि किसी भी प्रत्याशी ने आचार संहिता का उल्लघंन करने का प्रयास किया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गलत तरीके से सड़क पर बैनर, पोस्टर अथवा होर्डिंग लगाने वालों से जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। वहीं नगर पालिका के अफसरों का कहना है कि होर्डिंग लगाने वालों का नाम, पता न होने के कारण जुर्माना वसूला जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles