29.7 C
Bareilly
Thursday, May 16, 2024
spot_img

सर्व कर्मचारी संघ ने क्लेरिकल कर्मचारियों के समर्थन में दिया धरना

सिरसा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ द्वारा लघु सचिवालय में धरनारत कर्मचारियों को समर्थन देकर धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपप्रधान मदनलाल खोथ ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव रमेश कुमार सैनी ने किया। जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा, जिला सचिव रमेश कुमार सैनी व जिला प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने संयुक्त रूप से हड़ताली कर्मचारियों का पुरजोर समर्थन करते हुए सरकार से अपील की गई है की समय रहते 35400 वेतनमान की मांग को पूरा कर दिया जाए। अगर सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों के साथ धक्काशाही की तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम जिलों में कामकाज ठप पड़ा है। सरकार फिर भी कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। सरकार को जगाने के लिए पंचकूला के भी सभी विभागों के मुख्यालयों में कार्यरत कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में उतर आए हैं। कहीं ऐसा न हो कि वर्ष 1993 की तरह सिविल सचिवालय चंडीगढ़ सहित सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएं, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सिरसा इन कर्मचारियों का पूर्णतया समर्थन करता है और ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को चेतावनी देता है कि सोमवार तक कर्मचारियों की मांग संबंधी कोई निर्णय नहीं लिया गया तो मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा अह्म फैसला लिया जाएगा।

इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह शर्मा, अशोक पटवारी, किशोरी लाल मेहता, शिवकुमार शर्मा, हेल्थ डिपार्टमेंट से प्रधान निर्मल सिंह, सचिव ओमप्रकाश व रमेश कुमार, बिजली बोर्ड से राजू प्रधान, अविनाश कंबोज, सिरसा ब्लॉक प्रधान रोहताश कुमार शर्मा, पटवार कानूनगो एसोसिएशन से प्रधान लाभ सिंह व हरीश कुमार, फायर से राज्य महासचिव सुखदेव सिंह व राजेश खीचड़ उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles