33.2 C
Bareilly
Sunday, May 19, 2024
spot_img

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार्यकारिणी में पुनः राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल

राजेश अग्रवाल के घर उनके बेटे मनीष अग्रवाल को बधाई देने वालों का लगा तांता


बरेली। शहर के गौरव एवं उत्तर प्रदेश के केंद्र बिंदु राजेश अग्रवाल की कुशल कार्यशैली को दृष्टिगत रखते हुए पुनः एक बार फिर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है।

दरअसल, राजेश अग्रवाल का जन्म 18 सितंबर 1943 को हुआ वह संघ की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से उन्होने विधानसभा का चुनाव वर्ष 1993, 1996, 2020, 2007, 2012, 2017 लड़ा और लगातार छह बार बरेली की जनता के असीम स्नेह और विश्वास पर लगातार विजय की प्राप्ति कर विधानसभा सीट पर अभूतपूर्व जीत के साथ निरंतर बरेली शहर का गौरव बढ़ाते रहें। राजेश अग्रवाल ने राजनीतिक जीवन में विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में संस्थागत वित्त एवं व्यापार कर विभाग कैबिनेट मंत्री रहे।

लिस्ट देखें -कौन-कौन शामिल हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में

उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री पद का निर्वाह कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति अनुसार 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर वर्ष 2019 में प्रथम बार वह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे। एक बार पुनः फिर भारतीय जनता पार्टी ने राजेश अग्रवाल की कुशल कार्यशैली को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र मनीष अग्रवाल को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर स्वागत करने वालों में राकेश राजपूत, अमित गिहार, पार्षद संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, अंकित भाटिया, संजू कटिया, मोनू ठाकुर, अभिजीत कठेरिया, गोविंद, बाबू बाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, सुमित कठेरिया, शुभंकर कुमार, पूजा चौहान, नितिन श्रीवास्तव, अजय सिंह चौहान, मनीष अग्रवाल, यतिन भाटिया, उमेश कठेरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles