27.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

नगर व संवेदनशील ग्रामों में फ्लैग मार्च निकाला

नगर व संवेदनशील ग्रामों में फ्लैग मार्च निकाला

लोकतंत्र भास्कर

परीक्षितगढ़। शांति व्यवस्था से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए सरकार ने कमर कस ली। इसी के तहत शनिवार को थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह व  सीआरपीएफ बटालिया कंपनी के अधिकारी संतोष कुमार के 35 जवानों के नेतृत्व में नगर व संवेदनशील ग्रामों में फ्लैग मार्च निकाला।

इस कार्यवाही से क्षेत्र में हलचल का माहौल बन गया। फ्लैग मार्च मेरठ स्टैंड में बाजार शिव चौक, मवाना स्टैंड से होकर आलमगिर पुर, बढला सौंदत, अमर सिंहपुर, अगवानपुर, नारगपुर पुट्टी, रामनगर, बाली, खजूरी, दरवेश पुर आदि गांव में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ के 35 जवानों ने पैदल चलकर शांति व्यवस्था बनाने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में थाने के एसआई अरुण कुमार, सुनील मलिक, अनिल आदि साथ रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles