42.8 C
Bareilly
Wednesday, May 15, 2024
spot_img

भ्रष्टाचार : बिना काम के रसोइयों को जारी कर दिया मानदेय 

नगर क्षेत्र के स्कूलों में एनजीओ बांट रहे हैं मध्याह्न भोजन

 बीईओ ने पकड़ा मामला, एमडीएम डीसी से मांगी पत्रावली

बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां नित नए कारनामे होते रहते हैं। अब एक नया कारनामा सामने आया है। डीसी द्वारा उन स्कूलों के रसोइयों का मानदेय जारी कर दिया। जिनमें एनजीओ द्वारा खाना वितरण किया जा रहा है। यह मामला बीईओ द्वारा पकड़ा गया। उनके द्वारा डीसी से पत्रावली उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं। साथ ही बीएसए को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया है।

जिले के पांच नगर क्षेत्र में बेसिक के करीब 46 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में मध्यान्ह भोजन वितरण की व्यवस्था एनजीओ के हाथों में हैं। एनजीओ के माध्यम से ही बच्चों में दोपहर का भोजन वितरण कराया जाता है। बच्चों में भोजन वितरण करने को एनजीओ के माध्यम से रसोइयों को रखा जाने का प्रावधान है। लेकिन नगर क्षेत्र के स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व से तैनात रसोइयों को मानदेय जारी कर दिया गया। यह मामला तब पकड़ में आया जब नगर क्षेत्र खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष डीसी द्वारा पत्रावली को रखा गया। पत्रावली का अवलोकन के बाद उन्होंने डीसी से न सिर्फ नाराजगी व्यक्त बल्कि मानदेय दिये जाने संबंधी पत्रावली को तलब कर लिया। साथ ही पत्र के माध्यम से बीएसए को भी अवगत कराया है। नियम विरुद्ध मानदेय दिये जाने संबंधी डीसी एमडीएम का तर्क है कि स्कूलों में भोजन वितरण रसोइयों द्वारा किया जा रहा हैा उनके द्वारा ही बर्तन आदि को साफ किया जाता है। उनके कार्य करने पर ही मानदेय जारी किया है। जबकि एनजीओ को नामित करने के दौरान यह शर्त रहती है कि स्कूलों में बच्चों को भोजन खिलाने संबंधी सारी व्यवस्था उनकी रहेगी। इस व्यवस्था के लिए उनके द्वारा ही रसोइया रखा जाएगा। इसके बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रसोइयों का मानदेय जारी कर दिया गया।

नगर क्षेत्र के स्कूलों में एनजीओ द्वारा भोजन का वितरण किया रहा है। इसके बाद भी रसोइयों का मानदेय निकाला गया। जो कि नियम विरुद्ध है। इस संबंध में डीसी एमडीएम से पत्रावली मांगी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। 

रमेश चंद्र जौहर, बीईओ नगर क्षेत्र

बेसिक स्कूलों में भोजन वितरण की व्यवस्था के लिए पहले से ही रसोइयों की तैनाती है। नगर क्षेत्र के स्कूलों में एनजीओ द्वारा भोजन बांटा जा रहा है। इसके बाद भी रसोइयों मानदेय दिया गया है। तो इसकी जानकारी नहीं हैं। डीसी से जानकारी की जाएगी।

ओमेंद्र त्रिपाठी, प्रभारी बीएसए

नगर क्षेत्र के स्कूलों में भोजन वितरण के रसोइयों को रखा गया है। उनके द्वारा ही बच्चों को भोजन खिलाया जाता है। बर्तन आदि भी उनके द्वारा साफ किये जाते हैं। उनके कार्य करने पर ही मानदेय निकाला गया है।

हिना खान, डीसी एमडीएम

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles