42.8 C
Bareilly
Wednesday, May 15, 2024
spot_img

युवाओं को धर्म से जोड़ेगी “भगवन तेरी आराधना” पुस्तक: लक्ष्मीकांत

युवाओं को धर्म से जोड़ेगी “भगवन तेरी आराधना” पुस्तक: लक्ष्मीकांत

-राष्ट्र संत डॉक्टर मणिभद्र महाराज के प्रवचन संग्रह का हुआ विमोचन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। गुरुजनों के प्रवचन जहां एक तरफ समाज को जोड़ते है, वही दूसरी तरफ युवाओं को भी धर्म से जोड़ते है। यह उदगार है भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई के, जो उन्होंने जैन नेपाल केसरी, राष्ट्र संत, अंतराष्ट्रीय मानव मिलन संस्थापक डॉक्टर मणिभद्र महाराज के आगरा चातुर्मास के दौरान दिए गए प्रवचनों के अनूठे संग्रह “भगवन् तेरी आराधना” का विमोचन करते समय व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकों से ही युवाओं को धर्म से जोड़ा जा सकता है, इस पुस्तक पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित कर उन्हे सद विचार पढ़ने के लिए अग्रसर किया जा सकता है। ऑनलाइन एडिशन के द्वारा भी समाज के हर वर्ग को अनूठे विचारों से जोड़ा जा सकता है। श्री बाजपई ने “बिना पुरुषार्थ फल नहीं”, हम आपने भाग्य के स्वयं निर्माता, मन के हारे हार, मन के जीते जीत जैसे अनेक प्रवचनों की चर्चा की। “भगवन तेरी आराधना” के प्रबंध संपादक विवेक कुमार जैन ने प्रकाशित पुस्तक की भूमिका के संबंध में बताया। इस अवसर पर वाचनाचार्य डॉ. विशाल मुनि महाराज ने कहा, पुस्तकें सदा से ही मनुष्य की खास दोस्त रही हैं। समस्या कोई भी हो, दुख कितना भी बड़ा हो, यह सदा हमें सहारा देती हैं। इस अवसर पर गुरुदेव डॉ. मणि भद्र ने कंप्यूटर युग के आधुनिकता में विचरण करने वाले युवा माता-पिता को बच्चों के लिए खास समय समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। मानव मिलन महिला शाखा मेरठ की महामंत्री इति जैन ने गुरुदेव को पुस्तक विमोचन की बधाई दी। इस अवसर पर मानव मिलन प्रचारक सुनील जैन, सोनीपत से अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन की महिला अध्यक्ष कुसुम जैन, अध्यक्ष उर्मिला जैन, एसएस जैन सभा के पदाधिकारी, महिला संघ, मेरठ की वरिष्ठ सदस्याएं, मानव मिलन के वरिष्ठ प्रधान आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles