41.9 C
Bareilly
Wednesday, May 15, 2024
spot_img

जनसंवाद करने वाले भाजपाईयों की एक ही बरसात ने कर दी बोलती बंद:  पुनीता रानी 

सिरसा।  पुनीता रानी ,ब्लॉक अध्यक्ष, सिरसा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने कहा कि मानसून की पहली बरसात में सिरसा शहर के विकास के दावों की पूरी तरह से पोल खुल गई। सिरसा के बाजारों व कालोनियां व स्लम बस्तियों में कई-कई फुट पानी जमा होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जिस प्रकार एक ही बारिश ने पूरी सिरसा विधानसभा को जलमग्र कर दिया है, उससे स्पष्ट है कि अब लोगों को आने-जाने के लिए वाहन नहीं बल्कि नाव का इस्तेमाल करना पड़ेगा, ताकि भाजपा सरकार को सच्चाई का आइना दिखाया जा सके और जब एक बारिश में शहर की सडक़ों का यह हाल है तो आने वाली मानसून की अन्य बरसातों में हालात यहां बद से बदत्तर हो जाएंगे। पुनीता रानी ने कहा कि भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अब कहां गए वह भाजपा के विधायक, मंत्री व सांसद जो, जनता से जनसंवाद कर रहे थे, आज लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा लेकिन सडक़ों पर कई-कई फुट पानी जमा है, क्या यही भाजपा का विकास है? लोगों के घरों, कार्यालयों यहां तक की मंदिरों में भी गंदा पानी पहुंच गया है और प्रशासन द्वारा जलनिकासी के कोई इंतजामात नहीं किए गए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल मंदिरों और धर्म के नाम पर राजनीति करती है, जबकि विकास के मामले में यहां केवल भ्रष्टाचार और महंगाई ही जनता को मिली है, जबकि बुनियादी सुविधाएं देने के मामले में सरकारी पूरी तरह से असफल साबित हुई है। पुनीता रानी ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री के नौ सालों की उपलब्धियां गिनाते नहीं थक रहे, वह अपनी सरकार के कार्यकाल की एक उपलब्धि बताएं, आज उनकी सरकार में सिरसा की सडक़ें टूटी पड़ी है, कालोनियों में पानी नहीं है और एक ही बरसात में सडक़ें जलमग्र हो गई, उन्होंने क्या यही विकास करवाया है। पुनीता ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वह पहले भी आवाज उठाते रहे और आगे भी उठाते रहेंगे और वह जल्द ही सरकार के खिलाफ एक बड़ा धरना-प्रदर्शन करके सरकार को नींद से जगाने का काम करेंगे।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles