31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

विषैले कीड़े के काटने से छात्र की मौत 

लखनऊ। क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीस वर्षीय करन कुमार को सोते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिवार के लोग करन को अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के घुसौली गांव निवासी करन कुमार बीस वर्षीय पुत्र विजय कुमार बीती शुक्रवार रात भोजन करने के बाद वह रोजाना की तरह अपने बिस्तर पर लेट गया। देर रात लगभग 2 बजे उसे किसी जीव ने काट लिया राहुल जोर से चिल्लाया राहुल की आवाज सुनकर परिजन इकट्ठा हो गए और उसे उपचार के लिए तत्काल मलिहाबाद सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद छात्र की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। करन की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।मृतक करन के परिवार में दो छोटे भाई अर्जुन कुमार अठारह वर्षीय, कुनाल कुमार सोलह वर्षीय है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles