31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

शहीद मेजर मनोज तलवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

शहीद मेजर मनोज तलवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कारगिल युद्ध में शहीद मेजर मनोज तलवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात पुष्पांजलि अर्पित की गई।

क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया कि शहीद मेजर मनोज तलवार युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है, उनके नेतृत्व में सैन्य टुकड़ी ने टुरटुक की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा झंडा फहराया था और दुश्मनों को पाकिस्तान वापस जाने के लिए मजबूर किया था। पाकिस्तानी दुश्मनों से लोहा लेते हुए मेजर मनोज तलवार मात्र 30 वर्ष की आयु में शहीद हो गए थे। विपुल सिंघल ने कहा कि कारगिल विजय में मेजर मनोज तलवार का महत्वपूर्ण योगदान है, उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान विपुल सिंघल, अमित गुप्ता, अंकित अरोरा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles