विश्व रेडियो दिवस: सुभारती विवि में वेबिनार का हुआ आयोजन
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर एक अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया एवं लंदन से वरिष्ठ रेडियो प्रसारकों ने पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया और रेडियो की महत्ता पर अपने विचार प्रकट किए।
बीबीसी लंदन के वरिष्ठ रेडियो प्रसारक ललित मोहन जोशी, ऑस्ट्रेलिया से अंतर्राष्ट्रीय रेडियो प्रसारक व प्रशिक्षक स्टीव अर्हन तथा ऑल इंडिया रेडियो के लखनऊ केन्द्र की निदेशक मीनू खरे जैसी प्रसिद्ध रेडियो हस्ती शामिल हुईं। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष चंद्र थलेड़ी ने रेडियो की आज के जीवन में उपयोगिता को बताते हुए इसके तकनीकी विकास से विद्यार्थियों को अवगत कराया। संचालन बीएजेएमसी के छात्र विशेष शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन गरिमा पांडेय ने किया। पलक टंडन ने तकनीकी सहयोग दिया। इस दौरान प्रो. अशोक त्यागी, मधुर शर्मा, राम प्रकाश तिवारी, शोध छात्र शिकेब मज़ीद, विभाग के सहायक कपिल गिल, संजय पाल, उपस्थित रहे। इनके अलावा मनीषा, सुमन कुमार, अमन शर्मा, गरिमा पांडेय, अंजली, अपूर्वा, टीना सोम, सुगंधी, वंश चौधरी, अनुष्का सोलंकी, छैना त्यागी, मोनु कुमार, शकिब, अर्पित, हर्षित, सुमैया, भूमि आर्या, आनंद, नितेश आदि उपस्थित रहे।