मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए शोभित में वर्कशॉप का आयोजन
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। मोदीपुरम स्थित शोभित इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (नैक एक्रीडेटेड ग्रेड ‘ए’ डीम्ड टू. बी. यूनिवर्सिटी) के सेंटर फॉर साइकोलॉजी एंड हुमन बिहेवियर द्वारा मेंटल स्टेटस एग्जामिनेशन से संबंधित वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सारिका बिसारिया (मनोवैज्ञानिक एवं स्पेशल एजुकेटर) द्वारा काउंसलिंग के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रो. डॉ. पूनम देवदत्त द्वारा हेल्थ और वेल बीइंग के विषय में छात्रों को अवगत कराया गया एवं काउंसलिंग के विषय में बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही साथ छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर सेंटर फॉर साइकोलॉजी एंड हुमन बिहेवियर सेंटर के शिक्षक एवं विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. गणेश भारद्वाज, डॉ. दीपशिखा टोंक एवं डॉ. आयुषी गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभागार में डीन इंजिनियरिंग प्रो. विनोद कुमार त्यागी, प्रो. आरके जैन, प्रो. ज्योति शर्मा, प्रो. प्रमोद कुमार गोयल, राजीव कुमार उपस्थित रहे।