18.1 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

माधवपुरम में महिला ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम

माधवपुरम में महिला ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। माधवपुरम पुलिस चौकी के प्रेम बिहार इलाके में प्रिया नाम की 24 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली। महिला हाथरस की रहने वाली थी और उसकी नितिन पुत्र राजवीर निवासी प्रेम विहार से 4 वर्ष पूर्व पहले हुई थी।

बताया जाता है कि लड़की के परिवार वाले अब हाथरस से आकर गाजियाबाद में रहने लगे है, नितिन एक जन सेवा केंद्र चलाता है। महिला की डेढ़ वर्ष की छोटी बच्ची है, जिसका नाम नायरा है। मोहल्लेवासियों ने बताया है कि महिला काफी अच्छी थी, घर में व्यवहार सबसे अच्छा था, कभी कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था। घर पर सास और बहू दोनों ही मौजूद थे, नितिन घर पर खाना खाने के लिए 6:00 बजे करीब घर पहुंचा। नितिन ने पत्नी को आवाज़ लगाई, पर वह कमरे के अंदर से नहीं निकली। नितिन ने गेट खोलने की कोशिश की, देखा कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा रखी है। नितिन ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। महिला पुलिसकर्मी ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। लड़की के परिवार की तरफ से कोई मुकदमा अभी दर्ज नहीं किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles