37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

नई दिल्ली दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पोल में उतरा करंट, महिला की मौत

NEW DELHI NEWS: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्टेशन परिसर में महिला को करेंट लगने के बाद स्टेशन पर दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही FSL की टीम मौके पर  पहुंच गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, मृतका महिला साक्षी अहूजा अपने पिता लोकेश कुमार चोपड़ा के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी। मृतका के पिता पार्किंग स्थल पर थे। पुलिस के अनुसार साक्षी अहूजा को चंडीगढ़ जाने के लिए भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने आई थी। स्टेशन परिसर में जल भरा हुआ था। पुलिस के अनुसार प्रथम द्रष्टया लग रहा है कि मृतका साक्षी अहूजा ने पोल पकड़ लिया, पोल पर पहले से करंट आ रहा था जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मौके पर जांच करते अधिकारी

मृतका साक्षी अहूजा के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा ने बताया कि हम चंडीगढ़ जा रहे थे। जब मुझे सूचना मिली कि मेरी बेटी साक्षी आहूजा की करंट लगने से मौत हो गई है, तब मैं पार्किंग एरिया में था। ये संबंधित अधिकारी की लापरवाही के कारण हुआ है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान दिल्ली के प्रीत विहार निवासी साक्षी आहूजा के रूप में की गई है, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर बिजली के खंभे को पकड़ने के बाद करंट की चपेट में आ गई। वह भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने आई थी। रेलवे स्टेशन के बाहर जलभराव हो गया। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतका ने पानी में जाने से बचने के लिए पोल पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles