40.4 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

मना करने के बाद भी शादी में चली गई पत्नी, पति ने फंदा लगाकर दी जान

पांच महीने पहले हुई थी युवक की शादी, लिपटिस के पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान


बदायूं ।गृह कलेश में माता-पिता के इकलौते चिराग ने फंदा लगाकर जान दे दी। मना करने के बाद भी उसकी पत्नी अपने बहनोई के परिवार में हुए शादी समारोह में चली गई थी। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

थाना फैजगंज बेहटा की पुलिस चौकी आसफपुर क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी अतुल यादव (22) के पिता अनेक पाल सिंह की मौत हो चुकी है। मां ने पांच महीने पहले जिला संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दयौरा निवासी नरेंद्र की बेटी विनीता से उनकी शादी कराई थी। जिसके बाद से आए दिन उनका अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। विनीता के बहनोई के परिवार में शादी थी। वह कुछ दिन पहले से जाने की जिद कर रही थी। अतुल यादव वहां पहले जाने से मना किया था। इसके बाद भी विनीता बहनोई के घर चली गई। जिसकी वजह से अतुल यादव परेशान चल रहा था।

शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे गांव के पास खेत में खड़े पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खेतों पर काम कर रहे किसानों ने दूर से देखा तो लगा कि कोई युवक खड़ा है लेकिन एक ही स्थिति में काफी देर तक खड़ा देखकर ग्रामीण पास में पहुंचे तो अतुल यादव के फंदा लगाने की जानकारी हुई।

ग्रामीणों ने अतुल यादव के परिजन और पुलिस को सूचना दी। परिजन विलाप करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। शव को पेड़ से नीचे उतारा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ बिसौली पवन कुमार ने मौका मुआयना किया। एसआई अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पेड़ पर युवक का शव मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles