25.7 C
Bareilly
Wednesday, April 9, 2025
spot_img

गुरु के बताए मार्ग पर चलने से ही सृष्टि का कल्याण संभव: कांति प्रसाद

गुरु के बताए मार्ग पर चलने से ही सृष्टि का कल्याण संभव: कांति प्रसाद

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 647वें जन्मोत्सव पर भगवतपुरा में गुरु रविदास के मंदिर पर विशाल भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में विशेष रूप से समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारी और सहयोगियों का सम्मान प्रतीक देकर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि कांति प्रसाद रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष परविंदर सिंह भारती ने की। संचालन महासचिव वरुण कुमार ने किया। कान्ति प्रसाद ने समिति के द्वारा सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की भव्य विशाल शोभा यात्रा निकलने के लिए समिति का आभार प्रकट किया। जाटव मंदिर में गुरु रविदास की प्रतिमा लगवाने के लिए आभार जताया। बताया कि गुरु रविदास समाज को एकजुट रखने एवं जात-पात का खण्डन एवं पाखंडवाद का विरोध करते थे। हमें गुरु के बताए मार्ग पर चलने से सृष्टि का कल्याण संभव है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समिति के सभी पदाधिकारी का सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद, भाजपा नेता नितिन बच्चन, रोहतश कर्दम, उमेश सिद्धार्थ, हेमंत जाटव, इंद्रपाल भंते, मुकेश प्रधान बौद्ध, विनोद कबाड़ी, सुनील जाटव, अलोक, विनोद राणा, प्रशान्त बौद्ध, यशपाल जाटव आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles