37 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

मौसम ने ली करवट, हल्के कोहरे के साथ बढ़ी गलन

शनिवार को मौसम में गर्माहट के बाद रविवार को छाया कोहरा

बारिश का बन रहा मौसम, गलन से बढ़ी परेशानी, जगह-जगह जले अलाव


बदायूं। मौसम पल पल अपने रंग बदल रहा है। शनिवार को धूप लिखने के बाद  लोगों को राहत महसूस की। लेकिन रविवार को सुबह घना कोहरा छाने और शीतलहर ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर सूर्य के दर्शन न होने की वजह से दिनचर्या प्रभावित रही।

सड़कों पर सन्नाटे वाली स्थिति बनी रही। जरुरी काम के लिए लोग बाहर निकले। कृषि अधिकारियों ने दो से तीन दिन के अंदर बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद ही ठंड से निजात मिल सकेगी। वहीं ठंड और शीतलहर के बीच तापमान अधिकतम 23 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

घने कोहरे की बीच जाते दो पहिया वाहन चालक

जनवरी माह बीतने जा रहा है। लेकिन अभी तक लोगों के लिए ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाने के बाद 11 बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए तो लोगों को लगा कि अब सर्दी से निजात मिल जाएगी। दिन भर धूप खिली रही। लेकिन शीतलहर ने परेशान किया। शीतलहर के बीच खिली धूप की वजह से लोगों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। शाम को गलन शुरू हो गई। रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा है। दृश्यता भी काफी कम थी। लोगों को पचास मीटर तक दिखाई नहीं दे रहा था। चालक वाहनों की लाइट जलाकर चल रहे थे। रविवार को छुट्टी होने पर खराब मौसम की वजह से घरों से नहीं निकले। जरुरी काम होने पर ही वह घरों से निकले। लेकिन शीत लहर की वजह से जल्द ही उन्होंने घरों की ओर रुख कर लिया।

शाम को फिर से घना कोहरा छाया गया। वहीं कृषि अधिकारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति दो से तीन दिनों तक बनी रहेगी। बारिश के बाद ही मौसम साफ हो सकेगा। वहीं कोहरा और ठंड के बीच तापमान में अब वृद्धि देखने को मिल रही है। शनिवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को कोहरा होने और शीतलहर चलने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी रही। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles