
सफाई व्यवस्था ध्वस्त, आधा दर्जन मौतें – लोग दहशत में—
सुमेरपुर-उन्नाव। भगवंतनगर टाउन एरिया में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या ने चिंता में डाल दिया है । कस्बे वासियों की माने तो नगर पंचायत में दवा छिड़काव व साफ सफाई तमाशा बन गयी है।
आधा दर्जन लोगों की मौतें व करीब एक दर्जन बुखार से पीड़ित उन्नाव, कानपुर व लखनऊ आदि जगहों पर भर्ती होकर इलाज करवा रहे है। सोमवार को नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट की डेंगू से मौत से लोगो में भय का माहौल हो गया है।
कस्बा वासियों में पूर्व चेयरमैन लाला भारती, मंडल अध्यक्ष आशीष बाबा,शिक्षक ज्ञान प्रताप सिंह व ब्यापारी सचिन तराना आदि लोगो ने बताया नगर के सुप्रसिद्ध फूलमती मंदिर से सट कर बने नाले में जल निकास की सही ब्यवस्था न होने के कारण तीन फुट गंदा पानी भरा रहता है। मंदिर के ठीक सामने बने विशाल कलेश्वर शिव मंदिर के पीछे कचरा के ढेरों का अंबार लगा है। मंदिर से सटी एक इंटरलॉकिंग सड़क मेन रोड जाती है लेकिन कचरे से पटी होने के कारण लोगो ने इस रास्ते मे आना जाना बंद कर दिया है। कचरा के निपटान के लिए वार्ड नं०6 में कचरा हेतु लाखों कीमत का आर आर सी सेंटर का निर्माण भी करवाया गया है। लेकिन वह केवल शो पीस बन गया है। आवारा सुअर मंदिर के आस पास ही घूमते रहते है।
मंदिर के ठीक सामने लगे बिजली पोल पर कट आउट बॉक्स लगा है इस बॉक्स का ढक्कन टूटा है । बॉक्स में खुले तारो की वजह से कभी भी कोई बड़े हादसे से इनकार नही किया जा सकता। कस्बेवासी इन समस्याओं को लेकर चिंतित दिख रहे है। वर्तमान समय मे सरकार द्वारा सेवा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है । लेकिन सरकार का यह अभियान दिखावा मात्र साबित हो रहा है।




