37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाला वांछित अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बाराबंकी। क्राइम ब्रांच व थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा जनपद में घटित घटनाओं के अनावरण एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। बुधवार को देर शाम पुलिस टीम को अहमदपुर रोड, हाइवे के पास एक अपराधी के होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तभी पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति खेतों की तरफ भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो जान से मारने की नियत से अपराधी द्वारा फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहने के बाद भी पुनः फायर किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग से अपराधी के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। जानकारी हुई कि घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रवि यादव पुत्र राजेश निवासी दाउदपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ का रहने वाला है जो थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 292/2023 धारा 307 भादवि में वांछित 20,000/- का इनामिया था घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रवि यादव के कब्जे से तमंचा व कारतूस तथा दिनांक 11.07.2023 को आरक्षी अंकित तोमर को घायल करने में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया था।

पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल, बाराबंकी में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles