23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

चुनावी रंजिश में की गई थी ग्राम प्रधान पति की हत्या

चुनावी रंजिश में की गई थी ग्राम प्रधान पति की हत्या

-मुंडाली पुलिस ने 24 घंटे में घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। ग्राम प्रधान पति की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना थाना मुंडाली क्षेत्र के ग्राम रछौती में हुई थी।

मुंडाली थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गौतम ने बताया, ओम पुत्र नन्नू सिह निवासी अटोरा थाना मवाना हाल निवासी गाँव राछौती ने 08 फरवरी को तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था कि वह अपने मामा प्रधान पति विजय रावत पुत्र सच्चे सिंह निवासी राछौती के साथ बैठा था। तभी मोहित पुत्र राजकुमार, शिवम पुत्र सुभाष, शिवम उर्फ कलवा पुत्र महाराज सिंह व पंकज पुत्र राजकुमार निवासीगण ग्राम राछौती आए। जिन्होंने उसके मामा को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। घायल अवस्था में वह मामा को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उनकी मृत्य हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया, उन्होंने फोर्स के साथ दबिश देकर आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। जिसके द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल 32 बोर नाजायज मय एक जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। प्रधानी चुनाव हार जान के कारण रंजिश के चलते अभियुक्तगण के द्वारा अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर घटना कारित की गयी थी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles