33.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

5 से 11 अगस्त तक होगा उत्तर काण्ड गरुड़ गीता व पुरजन गीता पाठ

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में राधा गोविंद मंडप परिवार द्वारा श्री रामचरितमानस के उत्तर काण्ड गरुड़ गीता व पुरजन गीता पाठ को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि आगामी 5 से 11 अगस्त तक शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक प्रतिदिन राधा गोविंद मंडप पर सप्त दिवसीय श्रीरामचरितमानस ज्ञानयज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। कथा व्यास के रुप में हरिद्वार से श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी, श्री अभयानंद सरस्वती महाराज विराजमान रहेंगे। भगवान् श्रीराम की लीलाओं का आध्यात्मिक वर्णन शाम चार से 6 बजे तक प्रतिदिन उनकी अमृतमय वाणी में श्रवण कर सकेंगे।

बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गोस्वामी तुलसीदास जयंती धूमधाम से मनायी जाएगी। इस अवसर पर संत सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद, महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी नवल किशोर दास, महामंडलेश्वर स्वामी कंचन गिरि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर आरके प्रसाद, मयंक अग्रवाल, विपुल सिंघल, गोविंद गुप्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles