23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

उषा कंपनी का स्टीकर लगाकर बेच रहा था  सिलाई मशीन, दुकानदार को भेजा जेल

उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र कस्बा हसनगंज में उषा कंपनी सिलाई मशीन के मैनेजर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया की उषा कंपनी का स्टीकर लगाकर दुकानदार नकली मशीन बेच रहा है ,पुलिस की टीम ने छापेमारी कर 11 सिलाई मशीन कंपनी का फर्जी स्टिकर लगाकर बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई। नई दिल्ली निवासी लाल सिंह कादयान ऊषा कंपनी सिलाई मशीन के मैनेजर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया की हसनगंज कस्बे में पप्पू पुत्र इरशाद निवासी छरेहरा दुकान में लोकल सिलाई मशीन में उषा कंपनी का स्टीकर लगाकर ग्राहक को बेच रहे हैं।

पुलिस ने मैनेजर के साथ दुकान में छापेमारी की तो मौके पर 11 सिलाई मशीन उषा कंपनी का फर्जी स्टीकर लगा कर बेचते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने सिलाई मशीनें का बिल व पक्के कागज मांगे तो वो दिखा नहीं पाया। जिस पर मैनेजर की तहरीर पर पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles