32 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

प्रांतीय खेलकूद में चमकीं उन्नाव की बेटियां, स्वर्ण-रजत पदक से किया गौरवान्वित

उन्नाव। प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन करते हुए गोखले सिंह राम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हँसेवा की प्रतिभाशाली छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैगलगंज में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय की गौरी सिंह ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 200 मीटर में रजत पदक तथा गोला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं सीमा ने लंबी कूद में स्वर्ण, चक्का फेंक में रजत और 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य श्री आनंद सिंह, जो उन्नाव जिला प्रमुख भी हैं, ने दोनों छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ और आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी जनपद का भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी बच्चों की प्रतिभा को निखारना है।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगणों ने भी छात्राओं की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles