31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

कुआं में गिरी बकरी बचाने उतरे चाचा भतीजे की जहरीली गैस से मौत

उन्नाव। मंगलवार की देर शाम नौबतपुर गांव निवासी लाला की बकरी रात के अंधेरे में रात लगभग 7.30 बजे कुवें में गिर गई जिसे निकालने के लिए लाला 40 वर्ष पुत्र धनी राम कुवे में गया जिसके बाद बबलू 25 वर्ष पुत्र दर्शन भी कुवे में उतर गया परंतु लगभग 1.30 घंटा बीत जाने के बाद दोनो वापस नहीं निकले तो परिजन परेशान हो गए।

जिन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया । घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे जिसके बाद उन्होंने एंबुलेंस एवं फायर बिग्रेड टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू करा दोनो को बाहर निकाल सी एच सी लेकर पहुंचे जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था लेकिन आक्सीजन लेवल कम हो जाने के कारण दोनो युवकों की मौत हो चुकी थी जहां दोनो को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था।

युवकों का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया दोनो युवक जिस बकरी के लिए कुएं में उतरे थे वो मात्र पांच दिन का था दोनो युवकों की मौत से गांव में जन सैलाब उमड़ गया

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles