27.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

वेंक्टेश्वरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ समापन

वेंक्टेश्वरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ समापन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में बौद्धिक सम्पदा अधिकार विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हुआ। दो दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला के अलग-अलग आठ सत्रों में देश के विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं भारत सरकार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत एक दर्जन वक्ताओं ने महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री के विकसित भारत@2047 संकल्प के लिए इसको अहम कड़ी करार दिया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान के डॉ. सीवी रमन सभागार में बौद्धिक सम्पदा अधिकार विषय पर आपेक्षित राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, पंतनगर विश्वविद्यालय के सीईओ प्रो. जेपी मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक पाण्डे, उद्योग मंत्रालय के यासिर अब्बास जैदी, रक्षा मंत्रालय (डीआरडीओ) के पूर्व निर्देशक डॉ. अविनाश कुमार एवं कुलपति डॉ. ऐके शुक्ला आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलसचिव प्रो. पीयूष पाण्डे, प्रतिकुलपति डॉ. राकेश यादव, मेरठ परिसर निर्देशक डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग रहे। संचालन डॉ. शिल्पा रैना ने किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles