सुभारती विवि में कल आयोजित होगा दो दिवसीय महारोजगार मेला
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में 27 और 28 फरवरी को दो दिवसीय महारोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
महारोजगार मेला संयोजक व ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सैल के डायरेक्टर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि मेले में अपने क्षेत्र की अग्रणी कंपनियां जैसे रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड, टेक महिंद्रा, पाइक इंडिया, क्रैंपटन कंप्यूटर, फ्लिपकार्ट, इंडिया एंको इंजीनियर कंबाइन प्राइवेट लिमिटेड, जय भारत मारुति, पिरामल ग्रुप, ईकॉम एक्सप्रेस, विकास ग्रुप, अरनव इनसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड, बालाजी स्प्रिंग, मोबिलिटी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड आदि 30 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। रोजगार मेले में प्रतिभागियों की एंट्री 27 फरवरी को सुबह 8:30 बजे विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 से शुरू की जाएगी। यदि किसी छात्र की चयन प्रक्रिया 27 को पूर्ण नहीं हो पाती तो उसकी चयन प्रक्रिया 28 फरवरी को पूर्ण की जाएगी।