32 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

दो शातिर अपराधियों को अवैध तमंचे के साथ दबोचा, कारतूस व हथियार बरामद

बरेली। नववर्ष की रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में थाना बहेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बा बहेड़ी क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग अवैध असलाह के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो टीमों का गठन कर घेराबंदी की। पहली टीम ने रामलीला ग्राउंड के पास से इब्राहिम पुत्र मोहम्मद नसीम को एक 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी टीम ने ग्राम गरीबपुरा मोड़ से जलीस पुत्र एजाज को 12 बोर के अवैध तमंचे और कारतूस सहित दबोच लिया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, आबकारी, गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा। नववर्ष और संवेदनशील अवसरों पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles