26.7 C
Bareilly
Sunday, April 20, 2025
spot_img

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। हरमन सिटी स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश की बैठक हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक एंव संचालन रविन्द्र सिंह डांगी ने किया। जावेद मलिक ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों मे अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया जायेगा। मेरठ मे अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिला एंव महानगर के संयुक्त तत्वावधान मे 13 अगस्त को बाइक रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में दुपहिया वाहनों पर कार्यकर्ता तिरंगा झंडा और पार्टी का झंडा लेकर रैली मे शामिल होंगे। बैठक मे क्षेत्रीय महामंत्री सलाउद्दीन सैफी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, कंवर वीर सिंह, कदीम आलम, क्षेत्रीय मंत्री मुजाहिद साजो, बिलाल चौधरी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रवीन जैन, जिला अध्यक्ष मेरठ नईम तोमर, महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles