19.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

महिलाओं को स्तनपान से होने वाले फायदे के बारे में बताया

लोकतंत्र भास्कर

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉक्टर मीनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया।

डॉक्टर आकृति यादव सहायक आचार्य बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा चिकित्सालय में भर्ती समस्त लाभार्थी को स्तनपान से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया, 6 महीने तक सिर्फ और सिर्फ मां का दूध पिलाना चाहिए, इससे मां एवं उनके बच्चों को शिशु को आवश्यक सभी पोषक तत्व प्रदान करने के अलावा, स्तन दूध में एंटीबॉडी, एंजाइम और अन्य महत्वपूर्ण घटक भी होते हैं जो बच्चों को बीमारियों और संक्रमणों से बचाते हैं। इसके अलावा, स्तनपान से मां-बच्चे के बीच संबंध मजबूत होता है, प्रसवोत्तर स्वास्थ्य लाभ में तेजी आती है। स्तन और डिम्बग्रंथि के कैंसर का खतरा कम होता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षका डॉ. मीनाक्षी सिंह द्वारा बताया गया कि नवजात शिशुओं को सर्वोत्तम पोषण और प्रतिरक्षा प्रदान करने के एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में स्तनपान को बढ़ावा देना ही विश्व स्तनपान सप्ताह का महत्व है। माताओं के सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करने और स्तनपान के लाभों के बारे में ज्ञान बढ़ाने के लिए पूरे सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त 2024 तक विश्व भर में कार्यक्रम, सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।

मीडिया प्रवक्ता ने बताया, शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में चिकित्सा महाविद्यालय ललितपुर में भी विश्व स्तनपान सप्ताह वर्ष 2024 में मनाया गया, जिसकी थीम “अंतर को कम करना: सभी के लिए स्तनपान सहायता” रहा। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के पीएमसी वार्ड में भर्ती समस्त लाभार्थी, हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव, सिस्टर इंचार्ज संगीता सिंह, इनफेक्शन कंट्रोल नर्स इंदु पाल, स्टाफ नर्स पूजा, तस्लीम, हेल्पडेस्क मैनेजर महेंद्र पटेल, लेखा लिपिक हरिओम, फैमिली प्लानिंग काउंसलर आरती परमार एवं चिकित्सालय के अन्य प्रथम श्रेणी कर्मचारी इत्यादि गण मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles