लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की माता जी की रश्म उठवानी का कार्यक्रम उनके शास्त्री नगर स्थित आवास पर आयोजित किया गया। इस भावुक अवसर पर बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, मित्र और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने गहरे शोक और संवेदना के साथ उनकी माता जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनकी माता जी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए सद्कर्मों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने बताया, माता जी दीन दुखियों के प्रति बहुत चिंतित रहती थी, हमेशा गरीबों की मदद करना उनकी दिन चिरिया का हिस्सा था, हमारी माँ ग़रीब बेटियों की शादी कराने में सुखद अनुभव महसूस करती थी, हमारे पारिवारिक गुरु कृपालु गुरु को बहुत मानती थी। महीने में 10 दिन वृन्दावन प्रेम मन्दिर बरसाना और मंघर मन्दिरों में माँ का ख़ुद और अपने पूरे परिवार को हम सब को लेकर जाती थी, माँ का कृपालु पर बहुत विश्वास था। आज में ख़ुद को टूटा हुआ महसूस कर रहा हूँ।
सभी गणमान्य लोगों ने विनीत शारदा, विपिन शारदा, उमेश शारदा और उनके पूरे परिवार को ताक़त और हिम्मत दें, यह भगवान से प्रार्थना की। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह परिवार को इस दुखद घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, शांति और श्रद्धा का माहौल रहा, जहां सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।