25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

त्रिदिवसीय वार्षिक रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

त्रिदिवसीय वार्षिक रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह के संरक्षण में स्काउट गाइड प्रशिक्षक सोनू कुमार एवं रेंजर प्रभारी डॉ. अनुजा गर्ग के नेतृत्व में त्रिदिवसीय वार्षिक रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।

शिविर का आरंभ प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात रेंजर्स द्वारा प्रार्थना गीत एवं झंडा गीत गाया गया। इस अवसर पर रेंजर समिति के सदस्यों, डॉ. मोनिका चौधरी, डा. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. गीता चौधरी, डा. विकास कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डा. आवेश कुमार, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. ऋचा राणा ने शिविर संचालन में सहयोग प्रदान किया। रेंजर प्रभारी डॉ. अनुजा गर्ग ने प्राचार्य, प्रशिक्षक सोनू कुमार, रेंजर्स समिति के सदस्यों एवं उपस्थित प्राध्यापकों का उनके बहुमूल्य सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles