25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

गल्ला व्यापारी के घर चोरों ने की लाखों रुपए की चोरी

उन्नाव। गल्ला व्यापारी के घर को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। पीछे की दीवार से घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोडक़र १.५० लाख रुपये की नगदी के साथ ८.५० के जेवर पार कर दिया। चोरी की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।

दही थानाक्षेत्र के गांव पाडऩखेड़ा निवासी गल्ला व्यापारी प्रेम लोधी शुक्रवार रात पत्नी बिटोला के साथ घर के बरामदे में सोने चले गए। वहीं बेटा अवनीश बहू सोनी के साथ छत पर सो रहे थे। घर के पीछे बनी दीवार के सहारे चोर छत पर पहुंचे फिर जीने के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। कमरों में ताला न लगा होने से बक्से और अलामरी को खोलकर उसमें रखी १.५० लाख की नगदी सहित करीब ८.५० लाख के जेवर चोरों ने पार कर दिए। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब परिजन सोकर उठे और सामान बिखरा देखा तो वह बेहाल हो गए। दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया चोरी की भुक्तभोगी ने तहरीर नही दी है। फिर भी जांच कर जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles