31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

युवती को खींचकर दूसरे मकान में ले गया युवक, दुष्कर्म की कोशिश

किशोरी के चिल्लाने पर पहुंची मां और एकत्र हो गए थे ग्रामीण


बदायूं । घर के सामने झाड़ू लगा रही किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक खींचकर पास में ही खाली पड़े मकान में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी चिल्लाई तो लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया। परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया।

मामला थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव का है। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह उसकी 14 वर्षीय बेटी घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक वहां आा गया और उनकी बेटी को जबरन खींचकर पास में खाली पड़े मकान में ले जाने लगा। किशोरी चिल्लाई तो किशोरी की मां और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।

ये भी पढ़िए 👉युवती के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन की कोशिश मामले में चार्जशीट दाखिल

किशोरी के परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची। गांव में तलाश करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। थाना बिनावर के प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जेल भेजा गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles