34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

रिश्तेदारी में आई किशोरी को युवक ने दबोचा, रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। रिश्तेदारी में आई 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना उसावां क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शादी के मंडप की दावत चल रही थी। जिला शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के गांव जाखिया निवासी पन्नालाल पुत्र गंगा सहाय भी दावत खाने के लिए आया था। रात लगभग आठ बजे किशोरी शौच के लिए जा रही थी। युवक ने उसके अकेला देखकर दबोच लिया। छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने उसका विरोध किया और शोर मचा दिया। युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने घर पर जाकर परिजनों को आपबीती बताई।

परिजनों ने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धमकाने, पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles