34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

शौच को गई महिला गंगा में बही, एक किमी दूर मिली

शौच के दौरान ढह गई थी मिट्टी, गंगा में जा गिरी थी महिला


बदायूं। शौच को खेत पर गई महिला गंगा में बह गई। गंगा में पानी का बहाव ज्यादा होने से महिला दूर चली गई। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम और पुलिस पहुंची। महिला तकरीबन एक किलोमीटर दूर मिल गई। टीम ने महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव परशुराम नगला निवासी नेकसी देवी पत्नी मानपाल सिंह मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे गंगा किनारे शौच करने गई थी। गंगा किनारे कटान के दौरान मिट्टी ढह गई। महिला गंगा में डूब गई और पानी के बहाव के साथ बहने लगी। ग्रामीणों ने महिला को डूबता हुआ देखा तो शोर मचाने लगे।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, सहसवान कोतवाल विशाल प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। महिला की खोज शुरू की। महिला एक किलोमीटर दूर गंगा किनारे मिल गई।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles