नवाचारों की प्रदर्शनी में सबसे छोटे प्रयान को मिला प्रथम पुरूस्कार
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। विज्ञान उवं प्रौद्योगिकी परीषद् लखनऊ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब ने देवी अहिल्याबाई इण्टर कालिज लिसाड़ी में जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न भागों से आए असंगठित क्षेत्र के नवाचार को ने हिस्सा लिया।
प्रथम स्थान 8000 रुपये प्रयान को ई कचरा साफ करने में योगदान के लिए मिला। दूसरा स्थान रोहटा रोड पर रहने वाले आशिष को 5000 रुपये का मिला, जिसने कबाड़ से कार बनाई और उसको शहर में चला भी रहा है। तीसरा स्थान एक गॉंव में रहने वाली जोगेन्द्रि को 3000 रुपये का मिला, जो मोटे अनाज से विभिन्न खाद्य पदार्थ के साथ ही चुकून्दर और गाजर से गुड बना रही है। सांत्वना के रूप में सीमा, वंश, उवेश, अक्षय कुमार, जतिन, रोहित सभी को दो -दो हजार रुपये पुरूस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। प्रोफेसर योगेश चन्द शर्मा, निशान्त गोयल और डा. देवेन्द्र कुमार पाल और देवेन्द्र कुमार निर्णयक रहे। सभी को सह जिला विद्यालय निरिक्षक कृष्ण कुमार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महाश्वेता ने किया। दीपक शर्मा ने सभी का आभार जताया।