31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

साहित्य परिषद बरेली की नवीन जनपदीय कार्यकारिणी का हुआ गठन, डाॅ. मौर्य जिलाध्यक्ष और राजीव मन्त्री बने

बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद बरेली के तत्वावधान में स्थानीय गंगाचरण अस्पताल के सिटी ऑफिस में डॉ. शशि वाला राठी के संयोजन में एक बैठक का आयोजन किया गया। संस्था के संरक्षक डॉ. एन. एल. शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रान्तीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने जनपदीय कार्यकारिणी की घोषणा की।

डाॅ. एस.पी. मौर्य को जनपदीय अध्यक्ष तथा राजीव श्रीवास्तव को जनपदीय मन्त्री बनाया गया। उमेश चन्द्र गुप्ता, कवि कमल सक्सेना तथा सत्येंद्र बरेलवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। निर्भय सक्सेना, रामपाल सिंह, गुरविंदर सिंह एवं मोहन चंद्र पांडे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, डाॅ. रवि प्रकाश शर्मा, गोविंद दीक्षित को संयुक्त मंत्री बनाया गया। कोषाध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल को मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा एवं रंगकर्मी पप्पू वर्मा को संगठन मन्त्री मनोनीत किया गया। नवीन पदाधिकारियों को प्रान्तीय पदाधिकारी डा. एन. एल. शर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, डाॅ. शशि बाला राठी, राजवीर सिंह, रोहित राकेश तथा डॉ. स्वाति गुप्ता ने मनोनयन पत्र प्रदान किए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles