38.6 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

विधायक ने किया फीता काटकर एक्सरे मशीन का शुभारम्भ

उन्नाव सफीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज क्षेत्रीय विधायक बंबा लाल दिवाकर ने X-ray मशीन का अनावरण किया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा, डॉक्टर ब्रजेश सिंह, डॉक्टर लवकुश, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन दीक्षित, अदिति सिंह, सचिन सिंह, इकबाल शंकर और रणधीर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि यह X-ray मशीन क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस मशीन के आने से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर और सटीक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे न केवल मरीजों को समय पर निदान मिल सकेगा, बल्कि गंभीर बीमारियों की पहचान और इलाज में भी तेजी आएगी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस मशीन से अस्पताल की क्षमताएं बढ़ेंगी और मरीजों को और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

 

डॉक्टर ब्रजेश सिंह और डॉक्टर लवकुश ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और कहा कि यह मशीन चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जोड़ है। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन दीक्षित ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए ये सुंदर पहल है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles