34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

डीएम बरेली ने माँ संतोषी माता मंदिर एवं महाशिवरात्रि समिति में घोटाले की शिकायत को लेकर सब रजिस्ट्रार से जवाब मांगा

 

बरेली l इज्जतनगर मुड़िया अहमदनगर, लंबे समय से घोटाले को लेकर चल रही शिकायत को लेकर आखिर सहायक रजिस्ट्रार ने संतोषी मां मंदिर एवं मेला समिति के अध्यक्ष  वेदप्रकाश से जवाब तलब किया है , पंद्रह दिन के अंदर संस्था संबंधी मूल अभिलेख, अभिलेखीय साक्ष्य सहित प्रस्तुत होने को कहा है ।

रजिस्ट्रार  लखनऊ , डीएम बरेली ओर सब रजिस्ट्रार बरेली से शिकायत की गई थी 

मां संतोषी माता मंदिर समिति में घोटाले को लेकर  गांव के ही कैलाश, विजयपाल आदि से शिकायत रजिस्ट्रार लखनऊ ओर डीएम बरेली से की थी जिसको लेकर रजिस्ट्रार लखनऊ ने संज्ञान लिया था और अब डीएम बरेली ने भी संज्ञान लिया है और सब रजिस्ट्रार बरेली को जांच के आदेश दिए है

 

ऑडिट रिपोर्ट में है घोटाला सब रजिस्ट्रार ने खुद माना था 

ऑडिट रिपोर्ट में भी घोटाला सामने आया था जिसको लेकर भी लगातार सब रजिस्ट्रार  से शिकायत की थी और सब रजिस्ट्रार नीरज पाठक ने खुद माना था कि घोटाला हुआ है लेकिन  फिर भी कमिटी भंग क्यू नहीं करी गई ये सवाल है ।

रजिस्ट्रार लखनऊ ने भी शिकायत पर संज्ञान लिया था 

माँ संतोषी माता मंदिर एवं महाशिवरात्रि समिति में घोटाले को लेकर शिकायत पर रजिस्ट्रार लखनऊ ने भी संज्ञान लिया था , शिकायत में साक्ष्य के रूप में ऑडिट रिपोर्ट भेजी गई थी जिसमें घोटाला पाया गया था

 

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles