26.7 C
Bareilly
Sunday, April 20, 2025
spot_img

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश छू रहा विकास के नए आयाम: डा. सोमेन्द्र तोमर

-शास्त्रीनगर में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शास्त्रीनगर मंडल, मेरठ महानगर अन्तर्गत वार्ड नंबर 04 शास्त्रीनगर मंडल में पीवीएस चौराहा के समीप विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर रहें।

सोमेन्द्र तोमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विकास की ओर सतत् रूप से अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि विकास के नए आयाम को छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के विजन 2047 में भारत के विश्व गुरु बनने के सपने को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा इसी विजन को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें हर पात्र हितग्राही को भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ शत्-प्रतिशत रूप से पहुंचना है। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, मंडल महामंत्री महिपाल भड़ाना, डॉ. बृजेश त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र मेघानी, पार्षद वीरेन्द्र शर्मा, पार्षद सत्यपाल मास्टर, पार्षद रविन्द्र कुमार, पूर्व पार्षद नरेन्द्र राष्ट्रवादी, निर्वाचन रस्तोगी, नीरज शर्मा, अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles