25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

चार दिन पड़ा रहा मृत गोवंश का शव

उन्नाव औरास। थाना क्षेत्र के एक गांव में मृतक गौवंश का शव घरों के बीच में पड़ा हुआ है ग्राम वासियों के द्वारा मृतक गावंस के संबंध में सोशल मीडिया पर मैसेज प्रसारित किया गया इसके बाद हरकत में आए प्रशासन नें इस स्थान पर गड्ढा खुदवा कर शव को गड़वा दिया ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला विकासखंड औरास ग्राम पंचायत गांगन का जंहा पर लोगों के घरों के बीच में एक गौंवस की मृत्यु हो गयी थी ग्रामीणों नें ग्राम प्रधान राकेश मौर्या से शव हटवाने का आग्रह किया किन्तु प्रधान नें स्थानीय राजनीतिक द्वेष के चलते शव हटवाना मुनासिब नहीं समझा जिसके कारण चार दिनों तक शव उसी स्थान पर पड़ा रहा इसके बाद ग्रामीणों ने उक्त गौवंश का संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उच्च अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की जिसके बाद हरकत में आए ग्राम पंचायत के कर्मचारियों ने शव को उसी स्थान पर गड्ढा खोदकर गढ़वा दिया ग्रामीणों ने उसी स्थान पर शव गाड़े जाने का विरोध कर आक्रोश व्यक्त किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles