31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

राधा कृष्ण होली के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ राधा माधव पब्लिक स्कूल का 34 वां वार्षिकोत्सव

हमे गर्व है कि राधा माधव में शिक्षा के साथ साथ नैतिकता का विशेष ध्यान रखा जाता है: डॉ अरुण कुमार

हम सभी वर्ग के छात्रों की समान शिक्षा देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं: प्रेम शंकर अग्रवाल


बरेली। राधा माधव पब्लिक स्कूल में 34 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार के सानिध्य में हुआ। समारोह में भगवा की लहर के साथ विकास के सोपानों को दर्शाता चंद्रयान 3, स्वागत गीत, कश्मीरी नृत्य, गुजराती नृत्य, भांगड़ा, राधा कृष्ण की होली, मेघालय नृत्य, हिंदी नाटक, शबरी के राम, संस्कृत नाटक, अंग्रेजी नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बहुत ही आकर्षक आयोजन किया गया। विद्यालय में पधारे अभिभावकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाया।

विद्यालय प्रबंधक प्रेम शंकर अग्रवाल ने वर्ष भर के शैक्षिक क्रियाकलापों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में हमने तीस लाख रुपए की फीस माफी कर सभी वर्गों के बच्चों की समान शिक्षा देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और सभी को शिक्षा के लिए विद्यालय उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा। अंत में प्रबंधक प्रेम शंकर अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का साधुवाद किया।

कार्यक्रम में बनवारी लाल मोदी, राम नारायण अग्रवाल, बृजलाल खंडेलवाल, लाला रामकुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार द्वारा कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को मैमोरियल पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त मेमोरियल पुरस्कार संस्कृत विषय में 100% अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं प्राइमरी एवं जूनियर उत्कृष्ट के लिए एवं नवी एवं 11वीं उत्कृष्ट के लिए भी छात्रों को मैमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉक्टर बी एन अग्रवाल मैमोरियल पुरस्कार सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं की बायोलॉजी टॉपर अध्यापक वंश राज पटेल एवं अध्यापक अवनीश को रुपए 3000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कि राधा माधव जिले का एक ऐसा विद्यालय है जिसमें सबसे ज्यादा गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है ये बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता सभी को सामान शिक्षा देने की है जो राधा माधव सेवा ट्रस्ट बखूबी निभा रहा है मैं सभी ट्रस्टियों एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करता हूं। डॉ अरुण कुमार ने बरेली में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कराने हेतु विद्यालय मैनेजमेंट की सराहना की और मौजूद अभिभावकों को से भी कहा की ये भी गर्व की बात है कि आपके बच्चे एसे संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं जहां पर शिक्षा के साथ साथ नैतिकता का भी विशेष ध्यान दिया जाता है। अंत में उन्होंने राधा माधव पब्लिक स्कूल के उत्तरोत्तर वृद्धि का कारण कठिन परिश्रम बताया और कार्यक्रमों की प्रशंसा की।

इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह एवं बुकें भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रेम शंकर अग्रवाल, संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, वीरेंद्र स्वरूप अग्रवाल, नरसिंह मोदी, नितिन काबरा, प्रधानाचार्य, हैडमिनिस्ट्रेट, शिक्षक गण अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहीं, कार्यक्रम का संचालन शिल्पी अग्रवाल एवं उनके सहयोगियों ने किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सोमेश आर्य के उत्कृष्ट मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम संपन्न हुए तथा उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles