23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

महावीर विश्व विद्यालय में रही तीज उत्सव की धूम

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। महावीर विश्व विद्यालय में तीज उत्सव की धूम रही। विवि के विभिन्न विभागों की शिक्षिकाओं ने इस तीज उत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी सभी शिक्षिकाओं ने पूरा उत्साह और उमंग के साथ तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया।

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ चूड़ी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ मेहंदी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ साड़ी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ मुस्कान, सर्वश्रेष्ठ रैंप वॉक में भागीदारी की। इसके साथ ही म्यूजिकल चेयर और अंताक्षरी में प्रतिभाग कर खुलकर उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान रजनी राणा को तीज क्वीन, सर्वश्रेष्ठ चूड़ी पुरस्कार कविता, सर्वश्रेष्ठ मेहंदी पुरस्कार अंजलि गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ साड़ी पुरस्कार मोना चौधरी, सर्वश्रेष्ठ मुस्कान पुरस्कार पिंकी यादव और सर्वश्रेष्ठ रैंप वॉक पुरस्कार ज्योति सिंह को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षिकाओं ने प्रांगण में पेड़ों पर पड़े झूलो को झूलने का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्यरूप से डॉ. सुमन बालियान, दानिस्ता खान, कंचन, पिंकी सक्सेना, ऋतु और अंबिका आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles