कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली मेयर उमेश गौतम ने किया शिक्षिकाओं को सम्मानित
बरेली । सिविल लाइंस स्थित, लाइंस विद्या मंदिर स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली मेयर उमेश गौतम ने लाइंस विद्या मंदिर स्कूल की शिक्षिकाओं को प्रेषित करते हुए स्कूल में उनके सराहनीय कार्य की सराहना की।
उन्होंने कहा कि गुरु का सम्मान सर्वोपरि होता है और गुरुओं के माध्यम से ही एक उन्नत और सफल समाज का निर्माण होता है। उन्होंने सभी शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इस मौके पर शिक्षिकाओं द्वारा अंताक्षरी, गीत आदि प्रतियोगिता के साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के मैनेजर श्री सतीश अग्रवाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया एवं सभी शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाई प्रदान की।





