लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित मुरारीपुरम के फ्लोरा डेल्स स्कूल में शिक्षिकाओं के बीच तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन स्कूल हेड निधि गोयल द्वारा किया गया। इसमें अलग-अलग प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गई। जो प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में विजयी हुए उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिए गए और तीज क्वीन के लिए अर्चना शर्मा का चयन हुआ। प्रधानाचार्या कुसुम गोयल ने सभी शिक्षिकाओं को तीज महोत्सव की बधाई दी और सब की सराहना करते हुए इस कार्यक्रम का समापन किया।




