33.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

सूरीनाम के राजदूत ने छात्रों से किया संवाद

सूरीनाम के राजदूत ने छात्रों से किया संवाद

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। 1975 में आजाद हुए सूरीनाम का नाम श्री राम के नाम पर ही रखा गया था और सूरीनाम पर भारत और भारतीयों का काफी प्रभाव है। आईआईएमटी विश्वविद्यालय पहुंचे सूरीनाम के राजदूत अरुण कुमार हरद्येन ने छात्रों से मुलाकात करते हुए सूरीनाम के इतिहास और भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में बातचीत की।

शुक्रवार को आईआईएमटी विश्वविद्यालय पहुंचे दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित देश सूरीनाम के राजदूत अरुण कुमार हरद्येन व कमर्शियल अधिकारी संध्या कुमारी मांग्रे का आईआईएमटी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. दीपा शर्मा व कुलसचिव डॉ. वीपी राकेश ने स्वागत किया। छात्रों को संबोधन के बाद राजदूत अरुण कुमार हरद्येन ने छात्रों और शिक्षकों के सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर एकेटीयू के डायरेक्टर डॉ. संदीप माहेश्वरी, डीन डॉ. सतीश कुमार, डीन नवनीत शर्मा, डीन वरेन्द्र सिंह पटियाल, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा सहित सभी विभागों के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles