राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों ने प्रस्तुत किए विभिन्न मॉडल
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम अयोजित किया गया, जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पोस्टर प्रेजेंटेशन और मॉडल प्रदर्शनी से हुई।
कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र रहे। इस अवसर पर कुलाधिपति ने सभी मॉडल एवं पोस्टर का निरीक्षण किया। संचालन प्रखड प्रताप एवं सौम्या ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयानंद ने अपने भाषण में विज्ञान की बारीकियों और नई तकनीकों के बारे में बात की। संयोजिका प्रो. डॉ. ज्योति शर्मा ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में कुल सचिव डॉ. गणेश भरद्वाज, डीन इंजीनियरिंग प्रोफेसर विनोद कुमार त्यागी, प्रोफेसर विपिन कुमार त्यागी, डॉ. नेहा वशिष्ठ, प्रोफेसर निधि त्यागी, प्रोफेसर संदीप तेवतिया, प्रोफेसर सहदेव सिंह, प्रोफेसर शैल ढाका, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अभिषेक डबास, डॉ. अल्पना जोशी, विजय महेश्वरी, रमन कौशिक एवं सभी विभाग के निदेशक मौजूद रहे।