37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

“सशक्त प्रयास” संस्था ने 51 हजार रुपए देकर की अग्नि पीड़ित की मदद 

पीलीभीत। ‘‘सशक्त प्रयास‘‘ सामाजिक संस्था के समाज सेवा के क्षेत्र में निरन्तर जरूरतमंदो एवं असहाय लोगो की सहायता के लिए आगे कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में संस्था की निदेशक रश्मि सिंह की ओर से संस्था सदस्य अहिवरन सिंह गंगवार ने गत दिवस शहर के मोहल्ला देशनगर निवासी- चन्दन सिंह को 51 हजार रूपये का चेक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया। चन्दन सिंह के मकान में विगत दिनों आग लग जाने के कारण उसके घर का सारा सामान, कपड़े, आनाज आदि जल कर राख हो गया था।
आग की इस घटना के कारण चन्दन सिंह आर्थिक रूप से बुरी तरह टूट गया। आग इस दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सशक्त प्रयास संस्था की निदेशक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का निर्णय लिया और 51 हजार रूयये की सहायता प्रदान की। इस मौके पर ओमकार मौर्य, सुरेश लोधी, राजेन्द्र भारती, बाबूराम, कौशल लोधी, रिंकू लोधी, रोहित, विपिन त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles