पेपर लीक में राज्य की योगी सरकार जिम्मेदार: अंकुश चौधरी
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाक के नीचे यूपी पुलिस भर्ती&समीक्षा अधिकारी (फड/अफड) परीक्षा में हुए पेपर लीक हो गए। यूपी में बेरोजगारी दर निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं, तो वहीँ दूसरी ओर बमुश्किल निकल रही भर्तीओं के परीक्षाओं के पेपर भी लीक हो जाते हैं, साथ ही नकल माफिया भी सक्रिय हों जाते हैं। 17 और 18 फ़रवरी को हुए भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया और कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों परीक्षार्थियों के मेहनत पर पानी फिर गया। लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में युवाओं के जोरदार विरोध-प्रदर्शन के दबाव में सरकार परीक्षा रद्द करती हैं। इसलिए सवाल उठना वाज़िब हैं कि सरकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार के कारण लगातार पेपर लीक हों रहें हैं और प्रतिभाओं के साथ अन्याय हों रहा हैं। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देशवीर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ फुरकान त्यागी, जिला सचिव वैभव मलिक, जिला कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, महानगर उपाध्यक्ष बंटी जाटव, महानगर उपाध्यक्ष अशफाक, महानगर सचिव यूनुस आदि मौजूद रहे।